रुद्रप्रयाग,18 मई (आरएनएस)। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राजस्व और जमीन संबंधी कार्यों में सुविधा देने के लिए बसुकेदार तहसील में स्थायी भवन नहीं है। तहसील कार्यालय इन दिनों पुराने व जर्जर मातृ शिशु केंद्र भवन में चल रहा है। क्षेत्र की 66 ग्राम सभाओं के ग्रामीण कई सालों से तहसील भवन निर्माण की आस लगाए हैं। वर्ष 2015 में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यहां पहुंचकर तहसील का शिलान्यास किया था, तब से 11 साल बीत गये पर भवन का निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ। स्थायी भवन न होने से व्यवस्थाएं भी प्रभावित हो रही हैं। हाल यह है कि कई बार तहसील बिना तहसीलदार के भी संचालित होती रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री के निर्देश पर तहसीलदार की तैनाती तो कर दी गई, लेकिन भवन निर्माण कार्य नहीं हुआ। पूर्व प्रधान मोहन सिंह भण्डारी, पूर्व क्षेत्र पंचाय सदस्य धीर सिह भण्डारी, अरविंद भट्ट, महाबीर सिह, कैलाश भट्ट, ने बताया कि ग्राम सभा डालसिगी के लोगों ने 70 नाली नाप भूमि शपथ पत्र सहित दान दी है जो इन दिनों बंजर पड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि यदि तहसील भवन निर्माण शीघ्र नहीं किया गया तो वे जनता के साथ आंदोलन करने को मजबूर होगें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

