रुद्रप्रयाग,18 मई (आरएनएस)। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत उपजिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया 23 मई को ब्लॉक की ग्राम पंचायत घरड़ा का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्याएं सुनेंगे व संबंधित विभागों के माध्यम से उनका समाधान करेंगे। उपजिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत घरड़ा में पूर्वाह्न 11 बजे से जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देशन में प्रत्येक जनपद स्तरीय अधिकारी को एक-एक ग्राम पंचायत का आवंटन किया गया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा है कि वे स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

