रुद्रप्रयाग,18 मई (आरएनएस)। रामपुर दुर्गा मंदिर के समीप बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से रामपुर व सोनप्रयाग के बीच रविवार को आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इस दौरान व्यवसायियों ने जनेटर चलाकर व्यवस्था बनाई। व्यवसायी प्रमोद रावत ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। रामपुर दुर्गा मंदिर के समीप बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया। लगातार होते रहे शॉर्ट सर्किट से लोग घबरा गए। ऊर्जा निगम को सूचित किया गया। सूचना पर कर्मचारी पहुंचे और देर शाम इसे दुरुस्त किया गया। उन्होंने बताया कि बिजली लाइन के तार जमीन पर ही खुले छोड़े जा रहे हैं जिससे खतरा पैदा हो रहा है। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सती ने कहा कि जिन तारों में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है उसके निकट विभाग ने तार नहीं बिछाई है। स्थानीय व्यक्ति ने पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप बिछाए हैं जिसमें हो रही अर्थिंग से इस तरह की घटना हो रही हैं और समस्या का समाधान किया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

