रुद्रप्रयाग,18 मई (आरएनएस)। केदारनाथ यात्रा के दौरान यातायात पुलिस ने एक वाहन पर अवैध रूप से लगाए गए मानवाधिकार बोर्ड और हूटर के खिलाफ कार्रवाई की। जांच के दौरान यातायात निरीक्षक कैलाश चंद्र शर्मा ने मौके पर ही वाहन से बोर्ड और हूटर हटवाकर जब्त कर लिया। साथ ही मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहन चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की। उन्होंने बताया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर किसी भी वाहन में अवैध रूप से संगठन, पद व विभाग संबंधी बोर्ड लगाने के साथ हूटर और प्रेशर हॉर्न के उपयोग की अनुमति नहीं है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

