रुद्रप्रयाग,18 मई (आरएनएस)। केदारनाथ में पुलिस ने ईमानदारी की मिसाल पेश कर मंदिर परिसर में श्रद्वालु का खोया बैग लौटाया । पुलिस ने बताया कि हरियाणा के कैथल से आए श्रद्धालु का 50 हजार रुपये नकदी और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग खोया था जिसे वापस लौटाया गया। श्रद्धालु का बैग मंदिर के निकासी गेट के पास कहीं छूट गया था। ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षी रुचि को यह लावारिस बैग मिला। उन्होंने बैग को कब्जे में लेकर सूचना प्रसारित कराई और बैग की पहचान व सत्यापन कर श्रद्धालु को वापस सौंप दिया। बैग में रखे 50 हजार रुपये सुरक्षित मिलने पर श्रद्धालु ने पुलिस का आभार जताया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

