रुद्रप्रयाग,18 मई (आरएनएस)। नगर पंचायत कार्यालय के समीप नेकी की दीवार का सोमवार को शुभारंभ हुआ है। इसके माध्यम से उपयोगी सामान जरूरतमंदों तक पहुंचेगा। यहां नगरवासी अपने घरों में पड़े कपड़े, किताबें, खिलौने व अन्य उपयोगी वस्तुएं निर्धारित बॉक्स में सुरक्षित रख सकते हैं। इन वस्तुओं को समाज के जरूरतमंद लोग बिना किसी संकोच के ले सकते हैं। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी निकिता भट्ट ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करना और समाज में सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

