बागेश्वर,19 मई (आरएनएस)। पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण अभियान के दूसरे दिन आयोजित प्रथम सत्र में वक्ताओं ने मीडिया और सोशल मीडिया के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक हीरा सिंह कम्र्याल तथा मुख्य वक्ता गंधार अग्रवाल ने कहा कि देश में करीब 65 करोड़ लोग सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे हैं और औसतन लोग प्रतिदिन ढाई घंटे सोशल मीडिया पर व्यतीत कर रहे हैं। दूसरे सत्र में गोविंद सिंह टांगणिया और बसंत जोशी ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार में मीडिया का योगदान महत्वपूर्ण है। तीसरे सत्र में मदन राम आगरी और राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया। चौथे सत्र में पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल और राज्य मंत्री कैलाश पंत ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान विधायक पार्वती दास, विधायक सुरेश गडिय़ा सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

