नईदिल्ली,20 मई (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 5 यूरोपीय देशों की यात्रा के दौरान आज इटली पहुंचे। वहां प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका स्वागत किया। उन्होंने लिखा कि रोम में स्वागत है मेरे दोस्त। इसके बाद दोनों नेताओं ने एक ही कार में सवार होकर रोम की सड़कों पर सफर किया और करीब 2000 साल पुराने ऐतिहासिक कोलोजियम का दौरा भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने मेलोनी को मेलोडी चॉकलेट भी उपहार में दी।
प्रधानमंत्री ने लिखा, मैं राष्ट्रपति सर्जियो और प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ चर्चा करूंगा। इस दौरे का मुख्य जोर भारत-इटली के बीच सहयोग को मजबूत करने पर होगा, जिसमें भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-29 की भी समीक्षा की जाएगी। मैं संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन के मुख्यालय का भी दौरा करूंगा, जिससे बहुपक्षवाद और वैश्विक खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता मजबूत होगी।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

