पुणे (महाराष्ट्र),20 मई (आरएनएस)। शहर की एक सोसायटी में लिफ्ट में फंस जाने से सात साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आाया है. बताया जाता है कि शहर के सिंहगढ़ रोड इलाके में निंबज नगर के रिद्धि सिद्धि अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में यह घटना हुई. मृतक लड़के की पहचान शिवांश शैलेश धुत (उम्र 7) के रूप में हुई है.
यह घटना मंगलवार (19 मई) को रात लगभग 10:30 बजे हुई बताई गई है. इस मामले में सिंहगढ़ रोड पुलिस स्टेशन में एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है.
इस घटना के बारे में और जानकारी से पता चलता है कि मंगलवार रात करीब 10:30 बजे, सिंहगढ़ रोड इलाके में, शिवांश धूत निंबज नगर में रिद्धि सिद्धि अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में खेलते हुए लिफ्ट में घुस गया.
जब उसने अंदर के बटन दबाए तो लिफ्ट चलने लगी. लेकिन, दूसरी मंजिल पर पहुंचने से पहले ही वह अचानक अटक गई. काफी समय बीत जाने के बाद हाउसिंग सोसाइटी के लोगों को इस स्थिति का पता चला. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया.
घटना की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड के लोग मौके पर पहुंचे और लड़के को बाहर निकाला. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
इस घटना के बारे में सिंहगढ़ रोड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर विनय पाटनकर ने बताया कि शुरुआती जांच में लिफ्ट में कोई तकनीकी खराबी नहीं मिली है. यह बात सामने आई है कि लिफ्ट का मेंटेनेंस हाउसिंग सोसाइटी करती है, और आगे की जांच चल रही है.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

