०वन मंत्री केदार कश्यप ने एक करोड़ 2 लाख के विभिन्न निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन
कोण्डागांव, 20 मई (आरएनएस)ं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में ग्रामीण विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। इसी कड़ी में वन मंत्री केदार कश्यप ने बुधवार को जिले के मर्दापाल क्षेत्रांतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में कुल 1 करोड़ 2 लाख रुपये के 09 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर विकास कार्यों की सौगात दी।
वन मंत्री ने ग्राम सोनाबाल में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान ग्राम सोनाबाल में 20 लाख रुपये की लागत से पंचायत भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इसके साथ ही नगरी के मंडली भवन से पनवाड़ी तालाब तक 300 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य, जिसकी लागत 9 लाख रुपये है, का भी भूमि पूजन किया गया।
इसी प्रकार खण्डाम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत खण्डाम में बलदेव पोयाम के खेत के पास 3 मीटर पुलिया निर्माण कार्य (लागत 9 लाख रुपये), पंचायत भवन निर्माण कार्य (लागत 20 लाख रुपये) तथा ग्राम पंचायत बोरगांव के लोहारपारा में 1.5 मीटर पुलिया निर्माण कार्य (लागत 4 लाख 50 हजार रुपये) का भूमि पूजन किया गया।
खचगांव में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत खचगांव में 20 लाख रुपये की लागत से पंचायत भवन निर्माण कार्य, पूरन बघेल के खेत के पास 1.5 मीटर पुलिया निर्माण कार्य (लागत 4 लाख 50 हजार रुपये), आश्रित ग्राम ढोलमंदरी में तातरी बादे घर के पास 2 मीटर पुलिया निर्माण कार्य (लागत 6 लाख रुपये) तथा ग्राम पंचायत पोलंग के मुख्य मार्ग से टेमरूमुण्डा मार्ग के बीच चंदन खेत के पास 3 मीटर स्पॉन पुलिया निर्माण कार्य (लागत 9 लाख रुपये) का भूमि पूजन किया गया।
इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सड़क, पुल-पुलिया और पंचायत भवन जैसे निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन एवं सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा गांवों के विकास को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता कोर्राम सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

