नईदिल्ली ,21 मई (आरएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को बताया कि अमेरिका और भारत के बीच चल रही व्यापार वार्ता जल्द ही अंतिम चरण में पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अगले महीने अमेरिका का व्यापार प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली के दौरे पर आएगा, जो भारतीय दल से आगे की बातचीत करेगा। इससे पहले भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल अप्रैल में वाशिंगटन डीसी पहुंचा था।
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो 23 मई से भारत की 4 दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। इस दौरान रुबियो व्यापार, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा कर सकते हैं। गोयल ने बताया कि इस महीने रुबियो के साथ अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल नहीं आएगा, लेकिन अगले महीने रुबियो फिर से अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ आ सकते हैं।
भारत-अमेरिका ने 7 फरवरी को एक संयुक्त बयान जारी कर अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे दिया था, जिसमें अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया था। हालांकि, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने सभी पारस्परिक टैरिफ को रद्द कर दिया, जो व्यापार समझौतों पर बातचीत करने का प्रमुख आधार था। इसके बाद अमेरिका ने सभी आयात पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगा दिया और सभी प्रमुख निर्यातकों के खिलाफ जांच शुरू कर दी।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

