*Twisha Sharma Case: एमपी सरकार ने CBI को सौंपी मामले की जांच, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना*
भोपाल 20 may (rns)/ । राजधानी भोपाल के बाग मुगालिया एक्सटेंशन (कटारा हिल्स) में द्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई माैत के मामले में मध्य प्रदेश शासन ने बेहद कड़ा और बड़ा कदम उठाया है।
राज्य सरकार ने इस पूरे संवेदनशील मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने का निर्णय लिया है। शुक्रवार, 22 मई 2026 को मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
दूसरी ओर, न्याय की गुहार लगा रहे शोकाकुल परिवार ने भी मामले में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए कानूनी मोर्चा खोलते हुए एम्स नई दिल्ली में दोबारा पोस्टमार्टम कराने और आरोपियों के डिजिटल साक्ष्यों को सील करने की मांग माननीय न्यायालय से की है।

