कटनी 22 मई (आरएनएस)। विजन मध्यप्रदेश 2047 के दीर्घ कालिक रोडमैप की तैयारियों को लेकर विधानसभा बड़वारा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विभागों की बैठक जनपद बड़वारा के सभा कक्ष में आयोजित हुई। जनपद पंचायत बड़वारा के सभा कक्ष में विकास का खाका तैयार करने विधानसभा क्षेत्र बड़वारा के विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता तथा संसदीय क्षेत्र शहडोल के सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम की मौजूदगी में विजन मध्यप्रदेश 2047 को लेकर जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। विधायक बड़वारा सिंह द्वारा क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों और समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारियों से अपसी समन्वय स्थापित करते हुये ग्राम एवं ग्राम पंचायतवार विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर पुन: बैठक आयोजित कर कार्य योजना को अंतिम स्वरूप देने के निर्देश दिये। अनुविभागीय अधिकारी (रा0) ढीमरखेड़ा सुश्री निधि गोहल द्वारा विजन 2047 के संबंध में विचार साझा करते हुये सभी विभागों को विजन मध्यप्रदेश 2047 की धारणा और मंशा को ध्यान में रखते हुये विस्तृत कार्य योजना तैयार किये जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने क्षेत्रीय विकास पर विस्तार से मंथन किया एवं विकास का खाका तैयार करने में सहभागिता की। बैठक में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बड़वारा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बड़वारा,कटनी, ढीमरखेडा,तहसीलदार बडवारा,मंडल अध्यक्ष बडवारा, विलायतकला, ढीमरखेडा, उमरियापान, सिलोडी, देवरीहटाई एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

