नरसिंहपुर।(आरएनएस)।जबलपुर संभाग के नरसिंहपुर जिला की कलेक्टर रजनी सिंह के निर्देशन में राजस्व विभाग द्वारा जनपद पंचायत गोटेगांव के ग्राम सांकल और जनपद पंचायत करेली के ग्राम रेवानगर में (शासकीय) चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया। ग्राम सांकल स्थित शासकीय भूमि लगभग 10 हेक्टेयर (करीब 25 एकड़) शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर उक्त भूमि का कब्जा ग्राम पंचायत सांकल को सौंपा गया। ग्राम रेवानगर, ग्राम पंचायत में 4.400 हेक्टेयर चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के उपरांत उक्त भूमि का कब्जा ग्राम पंचायत को सौपा गया। इस कार्यवाही के दौरान राजस्व निरीक्षक अभिषेक जाट, हल्का पटवारी कमलेश तिवारी एवं ग्राम कोटवार सहित संबंधित अमला मौजूद था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

