रुड़की,22 मई (आरएनएस)। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। शुक्रवार को भी गर्मी का पारा घटता-बढ़ता रहा। मौसम विभाग ने जिले में अगले तीन दिन तक लू चलने की संभावना जताई है। शुक्रवार को दिन निकलते ही गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गईं। चिलचिलाती धूप और लू के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। इसके चलते सड़कों और बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

