रुड़की,22 मई (आरएनएस)। एक निर्माणाधीन मकान में चोरों ने कीमती बिजली की फिटिंग के तार, एसी के तांबे के पाइप और स्टील की टोटियां उखाड़ लीं। पीडि़त ठेकेदार ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में ठेकेदार लोकेश कुमार निवासी ग्राम नलहेड़ा थाना नकुड़, सहारनपुर ने बताया कि वह मंगलौर क्षेत्र के अंतर्गत हुंडई कार शोरूम के पास स्थित एक कॉलोनी में एक मकान का निर्माण करा रहे हैं। इसमें बीती 18 मई की रात को अज्ञात चोरों ने निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

