रुड़की,22 मई (आरएनएस)। रायपुर औद्योगिक क्षेत्र की इलेक्ट्रिकल फैक्ट्री में गुरुवार देररात वीए यूपीएस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही यूपीएस से तेज धुआं उठने लगा। कर्मचारियों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग तेजी से फैलने पर मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने मौके पर आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया। धुएं और आग के कारण फैक्ट्री परिसर में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा। आसपास की फैक्ट्रियों के कर्मचारी और स्थानीय लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक फैक्ट्री में लगा वीए यूपीएस पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। आग लगने से फैक्ट्री को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

