रुड़की,22 मई (आरएनएस)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ गलत कार्य किए जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। झबरेड़ा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की कि गुरुवार शाम उसका पांच वर्षीय पुत्र घर के बाहर खेल रहा था। काफी देर तक बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ समय बाद बच्चा घर पहुंचा। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

