रुड़की,22 मई (आरएनएस)। गंगनहर में नहाते समय संदिग्ध हालात में डूबकर लापता हुए युवक के मामले में परिजनों व अन्य लोगों ने कोतवाली पहुंचकर दोस्त पर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि दोस्त ने धक्का देकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुरानी तहसील निवासी होटल कर्मी हैप्पी बुधवार की दोपहर अपने दोस्त के साथ गंगनहर किनारे गया था। इस दौरान नहाते समय वह संदिग्ध हालात में डूबकर लापता हो गया था। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के परिनजों को जानकारी दी थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

