रुड़की,22 मई (आरएनएस)। पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल की ओर से झबरेडी खुर्द गांव में शुक्रवार को झबरेड़ी खुर्द गांव में लगाए गए बहुउद्देश्यीय शिविर के पास तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर पूर्व विधायक, उनकी पत्नी और चालक से आदि से मारपीट की गई। इसका विरोध कर पूर्व विधायक एक युवक की ओर ईंट लेकर भागे। उन्होंने पत्नी की चेन छीनने, मारपीट में पत्नी और चालक आदि को चोट आने की बात कही है। वहीं, दूसरे पक्ष से एक युवक भी घायल हुआ है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ झबरेड़ा कोतवाली में तहरीर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

