रुड़की,22 मई (आरएनएस)। गन्ने की फसल पर टॉप बोरर रोग का खतरा बढऩे से किसान चिंतित हैं। खेतों में गन्ने के पौधे सूखने लगे हैं। किसानों का कहना है कि कीटनाशकों का प्रयोग करने के बावजूद बीमारी पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। इस समय जिलभर में करीब 63 हजार हेक्टेयर भूमि पर गन्ने की खेती की जा रही है। पिछले कुछ वर्षों में गन्ने का अच्छा मूल्य मिलने से किसानों का रुझान बढ़ा है, लेकिन अब टॉप बोरर रोग परेशानी का कारण बन गया है। दरगाहपुर के किसान बाबूराम शर्मा और न्यामतपुर के अनुज कुमार ने बताया कि यह रोग आमतौर पर जुलाई में दिखाई देता था, लेकिन इस बार समय से पहले फैलने से किसान परेशान हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

