रुड़की,22 मई (आरएनएस)। इकबालपुर चौकी पुलिस ने जंगल में बने एक कमरे से एक महिला और पुरुष को पकड़ा है। दोनों आपत्तिजनक हालत में थे। पुलिस ने आरोपी पुरुष का पुलिस एक्ट में चालान किया जबकि महिला को सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इकबालपुर चौकी प्रभारी योगेश कुमार को ग्राम सुनेहटी निवासी एक ग्रामीण ने सूचना दी थी कि गांव के समीप खेत में बने कमरे में एक महिला और पुरुष अनैतिक गतिविधियों में लिप्त हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे में छापेमारी कर दोनों को हिरासत में ले लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

