नईदिल्ली,22 मई (आरएनएस)। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) बनाकर चर्चा में आए अभिजीत दिपके को जान से मारने की धमकी मिली है। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है। उन्होंने एक्स पर धमकी भरे संदेश और कॉल का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, अब जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्हें जिन नंबरों से धमकी मिली है, उनके आगे +91 लिखा है, जिससे पता चलता है कि यह धमकी भारत के नंबरों से भेजी गई है।
दिपके को +917703994257 से मिली धमकी में लिखा है, सुन, पैसा मिलेगा तुझे। ये अकाउंट बंद कर दे या भाजपा में आ जा। वरना अमेरिका में भी मरवा देंगे तुझे। दूसरे +919979987624 से भेजी गई धमकी में लिखा है, अभी तो नंबर मिला है, तेरा घर मिलने में देर नहीं। कहां रहता है, भारत में ही न? एक अन्य नंबर +919662136900 से एक युवक ने धमकी भरा वीडियो संदेश भेजकर कहा कि दिपके के माता-पिता का घर मिल गया है।
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने भारतीय युवाओं के कुछ वर्गों को कॉकरोच कहा था, जिसके बाद, 16 मई को युवा आंदोलन के रूप में सीजेपी की शुरुआत हुई। सीजेआई ने युवाओं की तुलना कॉकरोच से कर कहा था कि कुछ परजीवी व्यवस्था पर हमला कर रहे हैं, जो बेरोजगार हैं। इन टिप्पणियों ने आक्रोश पैदा किया और बोस्टन विश्वविद्यालय से स्नातक दिपके ने सीजेपी बनाई। दिपके अमेरिका में रहते हैं और आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे हैं।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

