० प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 से घासीदास बेसरा का पक्के घर का सपना होगा साकार
रायपुर, 23 मई (आरएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026Ó आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील निराकरण का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। जिले के नगर निगम पालिका क्षेत्र अंतर्गत शहीद स्मारक भवन में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में घासीदास बेसरा को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत पक्के मकान के निर्माण हेतु अनुज्ञा पत्र प्रदान किया गया।
घासीदास बेसरा ने बताया कि पहले वे अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहा करते थे, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि यह उनका सपना था कि वे पक्के मकान में अपने परिवार के साथ खुशी से रहें, लेकिन अब सुशासन तिहार में उन्हें पक्का मकान बनवाने हेतु अनुज्ञा पत्र मिला गया है, जिससे अब वे अपना पक्का मकान बनवा पाएंगे। इस खुशी के क्षण में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

