० सोनपैरी की महेश्वरी साहू ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, बिहान से मिला 1.20 लाख का सहारा
० फैंसी स्टोर से लखपति दीदी बनी महेश्वरी
रायपुर, 23 मई (आरएनएस)। बिहान योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रभावी साबित हो रही है। इसी कड़ी में जिले के ग्राम सोनपैरी निवासी महेश्वरी साहू ने बिहान योजना से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाया है।
महेश्वरी साहू ने बताया कि पहले वे एक गृहिणी थीं और घर के कामकाज में ही अपना समय व्यतीत करती थीं। इसी दौरान बिहान योजना की सीआरपी दीदियों ने उनके घर पहुंचकर समूह से जुडऩे और उससे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले वे समूह से जुड़ी हुई थीं, लेकिन बिहान योजना के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। इसके बाद वे समूह से जुडी़ जिसमें 11 सदस्य थे और अब वे अपने गांव की सक्रीस महिला बन गईं हैं। एफएल-सीआरपी दीदी के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि ष्टढ्ढस्न के जरिए आजीविका शुरू की जा सकती है।
बिहान योजना के अंतर्गत उन्हें फैंसी स्टोर्स व्यवसाय शुरू करने के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई। इस राशि से उन्होंने अपने गांव में फैंसी स्टोर्स शुरू किया। आज उनके व्यवसाय से सालाना लगभग 1 लाख रुपये की आय हो रही है।
माहेश्वरी साहू ने बताया कि इस आय से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है तथा वे आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। इसके लिए उन्होंने बिहान योजना का हृदय से अभार व्यक्त किया।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

