० सतत कार्याविस्तार के चलते भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है – रूपकुमारी चौधरी
० मोदी सरकार ने दृढ़ता के साथ सामाजिक और राजनैतिक चुनौतियों का सामना किया – नवीन मार्कण्डेय
० धमतरी जिला प्रशिक्षण वर्ग बालोद में सफलतापूर्वक संपन्न
धमतरी, 23 मई (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी का 2 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग शनिवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर के संबंध में विस्तार से अपनी बात कहते हुए अजय चंद्राकर ने कहा कि किसी भी राज्य का विकास उसकी सांस्कृतिक जड़ों से अलग नहीं हो सकता। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक जड़ों की गहराई पुरापाषाण काल तक रही है। रामायण महाभारत में भी दण्डकारण्य, दक्षिण कौशल के नाम से इस क्षेत्र का स्वर्णिम इतिहास रहा है। छत्तीसगढ़ अपने सत्याग्रह, आन्दोलनों, समाज सुधार के उपक्रमों से लेकर शैक्षणिक समृद्धि, बोली–भाषा, कला एवं संगीत, पत्रकारिता एवं ऋषि परंपराओं के लिए अपना अद्वितीय स्थान रखता है। सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कार्याविस्तार विषय पर बोलते हुए कहा कि जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक का सफऱ 5 व्यक्तियों से प्रारंभ होकर आज 15 करोड़ से अधिक पंजीकृत सदस्यों का हो चुका है। यह केवल इसीलिए संभव हुआ है कि हमने प्रतिदिन अपने कार्य का विस्तार किया है। प्रत्येक वर्गों तक पहुंचने का प्रयास किया है। युवा, महिला, अजा, अजजा, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा सहित अनेक प्रकोष्ठ एवं प्रकल्पों के माध्यम से पार्टी ने हर वर्ग के लोगों तक अपनी पहुंच बनाई है। बूथ से लेकर पन्ना प्रमुख तक अपने संगठन का विस्तार किया है। प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय ने सामाजिक और राजनैतिक चुनौतियों जैसे तुष्टिकरण, धर्मांतरण, आतंकवाद, नक्सलवाद, तीन तलाक, चुनावी खर्च, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा कृषि इत्यादि से संबंधित चुनौतियों को भाजपा की सरकारों से बहुत गंभीरता से लिया है । धारा 370 समाप्त करना, तीन तलाक का नया कानून, न्याय संहिता के आमूलचूल परिवर्तन, स्वास्थ्य बीमा सहित ऐसे अनेक कार्य मोदी सरकार ने किया है। सभी का अपना स्वयं का पक्का मकान हो, नल से जल हो, विद्युत कनेक्शन हो, रसोई गैस हो इन सभी चुनौतियों का समाधान दृढ़ संकल्प के साथ किया। विचार परिवार पर अपनी बात रखते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर ने कहा कि 1925 में विजयादशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के साथ विचार की उत्पत्ति हुई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारत मजदूर संघ, राष्ट्र सेविका समिति, कुटुंब प्रबोधन गतिविधि सहित भारतीय जनता पार्टी जैसे 36 संगठन इस विचार परिवार में कार्यरत हैं जिनका उद्देश्य भारत मां को परम वैभव के शिखर में पहुंचाना है। इसके अलावा आईटी, सोशल मीडिया, मीडिया मैनेजमैंट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सागर मायानी, जसविंदर बग्गा, अभिषेक झा ने प्रकाश डाला। अंत में समापन सत्र के अतिथियों एवं सत्र के अध्यक्ष महापौर रामू रोहरा ने कहा कि जिला प्रशिक्षण वर्ग पूरी तरह से सफल रहा। कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। ऐसे प्रशिक्षण वर्ग सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में होते हैं इसीलिए भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बौद्धिक और नैतिक रूप से सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता माना जाता है। विभिन्न सत्रों के अध्यक्ष के रूप में जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व विधायक रंजना साहू, इंदर चोपड़ा, श्रवण मरकाम, अरुण सार्वा, पिंकी शिवराज शाह, निरंजन सिन्हा, कमलेश ठोकने, नेहरू निषाद, प्रीतेश गांधी, राजेश शर्मा, रविशंकर दुबे एवं महेंद्र पंडित रहे। मंच का सफल संचालन महामंत्री राकेश साहू, कविंद्र जैन, अर्चना चौबे एवं कमल डागा ने किया। वर्ग गीत शुभम जायसवाल, अतुल साहू एवं ठाकुर शशि पवार ने किया। चेतन हिंदुजा, त्रिलोक जैन, उमेश साहू, अरविंदर मुंडी, अविनाश दुबे, विजय साहू, श्यामा साहू, हेमंत चंद्राकर, विजय यदु, अकबर कश्यप, बीथीका विश्वास, रोहिताश मिश्रा, भानु चंद्राकर, ज्योति चंद्राकर, ज्योति साहू, ज्योति जैन, बलजीत छाबड़ा, अंगिरा ध्रुव, गौकरण साहू, महेश गोटा , कौशिल्या देवांगन, प्रेमलता नागवंशी, नरेश सिन्हा , वीरेंद्र साहू, नरेश अग्रवाल, हेमराज सोनी, राकेश चौबे, रामायण सिन्हा , विकल गुप्ता, मोहन नाहटा, राजेंद्र गोलछा, प्रकाश गोलछा, हेमलता शर्मा, डेनिस चंद्राकर, दयाराम साहू, बालाराम साहू, हेमंत माला, शुभम जायसवाल, रामगोपाल देवांगन, छत्रपाल बैंस, नागेन्द्र शुक्ला, रघुनन्दन साहू, हेमंत माला, अमर सिंह पटेल, विनय देवांगन, रा….
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

