देहरादून,23 मई (आरएनएस)। राजा राम मोहन राय अकादमी में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आईसीएसई बोर्ड और आईएससी बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंद्राणी लहरी ने किया। उन्होंने समस्त सम्मानित छात्र छात्राओं को बधाई दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या भारती बिश्नोई ने कहा कि छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के अथक प्रयासों से विद्यालय ने श्रेष्ठतम परिणाम प्राप्त किए हैं। सम्मानित होने वाले छात्रों में अर्णव वत्स, स्वतिका रति शर्मा, शुभांगी शर्मा, दिव्यांशी अग्रवाल, शौर्य पंवार, गार्गी आदि शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

