देहरादून,23 मई (आरएनएस)। जीतो उत्तराखंड संस्था की ओर से शनिवार को माउंट फोर्ट अकादमी में जॉब फेयर आयोजित किया गया। इसमें करीब बीस प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। सात सौ से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाकर इसमें सहभागिता की। फार्मा, इंजीनियरिंग, आईटी आदि से जुड़ी कंपनियों ने युवओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए। संस्था के अध्यक्ष संदीप जैन, चीफ सेक्रेटरी नितिन जैन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल नौकरी उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि प्रतिभाशाली युवाओं को अपने परिवार और राज्य के साथ रहकर आगे बढऩे का अवसर देना भी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

