देहरादून,23 मई (आरएनएस)। कांग्रेस पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली ने कैबिनेट मंत्री के बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मंत्री को गलती को स्वीकार कर पत्रकारों से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में पत्रकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। कहा कि सरकार का विकास से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि सरोना न्याय पंचायत में जो सड़कें बनी हैं वह कांग्रेस के कार्यकाल में पास हुए थे। उस क्षेत्र में जो पुश्ते लग रहे हैं वह गुणवत्ता विहीन है। कहा कि छोटे काश्तकारों को नुकसान हो रहा है। पानी, शिक्षा, सड़कों की दशा अच्छी नहीं है। मसूरी में खेल मैदान अभी तक नहीं बना जबकि प्रदेश व केंद्र में भाजपा की ही सरकार है। आरोप लगाया कि विधायक निधि का दुरूपयोग किया जा रहा है। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि पत्रकारों के साथ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है एक पत्रकार को घर से उठा कर ले गये। इस मौके पर नागेद्र उनियाल, महिमानंद, राजेश मल्ल, राजीव अग्रवाल, महेश चंद, आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

