हरिद्वार,23 मई (आरएनएस)। ज्वालापुर और मंगलौर की सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड के निर्विरोध निर्वाचित चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और डायरेक्टरों का वेद मंदिर आश्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने सम्मान किया। उन्होंने कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन की जीत है। शनिवार को वेद मंदिर आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में ज्वालापुर समिति की चेयरमैन अपूर्वा चौहान, वाइस चेयरमैन अमित चौधरी तथा मंगलौर समिति के चेयरमैन संदीप और वाइस चेयरमैन पारुल कुमार सहित दोनों समितियों के डायरेक्टर पहुंचे। स्वामी यतीश्वरानंद ने सभी का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा का बोर्ड निर्वाचित होने से सहकारी समितियों का सुदृढ़ीकरण और किसानों के हितों के लिए कार्य होगा।
उन्होंने कहा कि निर्विरोध चुनाव होना कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय और संगठन की जीत है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सुभाष वर्मा, विजेंद्र चेयरमैन, अवनीश चेयरमैन, हरेन्द्र चेयरमैन, विनोद चेयरमैन, राजू कोटवाल, मांगेराम सिरोही, दिशांत चौहान, उप प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान, अंकित चौहान, सचिन गुर्जर, दीपचंद, धर्मेंद्र चौहान, पवन सैनी, सोनू जमींदार, सुशील चेयरमैन, राममूर्ति, वरुण त्यागी, बिनेस कुमार, प्रदीप प्रधान आदि शामिल हुए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

