हरिद्वार,23 मई (आरएनएस)। देवपुरा स्थित महाराजा अग्रसेन चौक के पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण की अनुमति मिलने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग ने हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष सिंह का आभार जताया। उन्होंने सचिव को धन्यवाद पत्र सौंपकर सौंदर्यीकरण कार्य की अनुमति देने पर खुशी व्यक्त की। डॉ. विशाल गर्ग ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक वाहन की टक्कर से महाराजा अग्रसेन चौक क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद एचआरडीए से चौक के पुनर्निर्माण और सौंदर्यकरण की मांग की गई थी, जिस पर प्राधिकरण ने अनुमति प्रदान कर दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

