हरिद्वार,23 मई (आरएनएस)। सिडकुल पुलिस ने 48 पैकेट देसी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनू निवासी ग्राम आन्नेकी थाना सिडकुल हरिद्वार के रूप में हुई है। उसे शनिवार को टैप इंडिया कंपनी के सामने से पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

