हरिद्वार,23 मई (आरएनएस)। नगर कोतवाली पुलिस ने 10.32 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से डिजिटल तराजू और स्मैक की पुडिय़ा बनाने के लिए रखे गए कागज भी मिले हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। शुक्रवार रात पुलिस टीम हिल बाईपास रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान फ्लाईओवर के पास एक संदिग्ध युवक दिखा, जो पुलिस को देखते ही पीछे मुड़कर तेजी से जाने लगा। शक होने पर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से भूरे रंग का पाउडरनुमा पदार्थ, डिजिटल तराजू और 22 कागज के टुकड़े बरामद हुए। जांच में बरामद पदार्थ स्मैक निकला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सूरज कुमार निवासी ग्राम बनकटवा, जिला बेतिया बिहार हाल निवासी कबाड़ी बस्ती लालजीवाला हरिद्वार बताया। वह स्मैक खडख़ड़ी सुखी नदी के पास रहने वाले शुभम जल्लाद से लेकर आया था। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

