रुड़की,23 मई (आरएनएस)। झबरेड़ी खुर्द में दर्जाधारी एवं भाजपा उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल की ओर से लगाए गए बहुउद्देशीय शिविर में बवाल के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया है। पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी वैज्यंती माला ने मारपीट, मंगलसूत्र छीनने आदि का आरोप लगाकर एक नामजद व 12 अन्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष के सौरभ कुमार ने पूर्व विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

