रुड़की,23 मई (आरएनएस)। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता 25 मई को जिलाधिकारी कार्यालय रोशनाबाद पर जाकर ज्ञापन देगें। भारतीय किसान यूनियन के गढ़वाल मंड़ल अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि 15 मई को गुड़ मंडी मंगलौर पर चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाई गई थी। इस दौरान आयोजित बैठक में तय किया गया था कि भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता 25 मई को जिलाधिकारी कार्यालय रोशनाबाद पर जाकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन जिला अधिकारी को देगें। ज्ञापन में बहादराबाद टोल पर अगस्त 2025 को हुए आंदोलन के मुद्दे, घरेलू बिजली, सोलर सब्सिडी नहर सिंचाई शुल्क व किसानों को ट्यूबबेल की बिजली फ्री देने, उर्वरक की बढ़ती समस्या, किसानों को द्दूट पर डीजल दिए जाने व रुड़की तहसील में जनता के साथ हो रही भारी अनियमितता आदि मुद्दे शामिल हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

