रुड़की,23 मई (आरएनएस)। झबरेड़ा-मंगलौर मार्ग स्थित ग्राम लाठरदेवा हूण के पास नहर से पुलिस ने लगभग 40 वर्षीय महिला का शव बरामद किया है। शव की शिनाख्त नहीं होने पर उसे पोस्टमार्टम के लिए रुड़की स्थित सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि ग्राम लाठरदेवा हूण नहर पुल के पास एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को नहर से बाहर निकलवाया। प्रथम दृष्टया शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की स्थित सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

