रुड़की,23 मई (आरएनएस)। चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज में संवाद कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ओम सिंह सैनी ने कहा कि आज का युवा अपने करियर को लेकर बेहद चिंतित है। अक्सर कक्षा 12वीं पास करने के बाद छात्र असमंजस में रहते हैं कि उन्हें किस दिशा में आगे बढऩा है। कहा कि हमें अपने भविष्य का रास्ता स्वयं तय करना होगा कि कौन सा विषय, डिप्लोमा या फील्ड हमारे लिए सबसे बेहतर है। इससे पहले उन्होंने करियर विशेषज्ञ जीशान, उप-प्रधानाचार्य मनोज कुमार, कैप्टन सुशील कुमार आर्य और निधि चौधरी के साथ दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। करियर विशेषज्ञ जीशान ने बताया कि स्वास्थ्य, कृषि, लघु उद्योग, पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

