रुड़की,23 मई (आरएनएस)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही एक युवक पर लंबे समय से परेशान करने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। युवती ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव का एक युवक काफी समय से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है और उसे परेशान कर रहा है। कई बार मना करने के बावजूद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया है। मामले की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

