रुड़की,23 मई (आरएनएस)। नगर क्षेत्र में इस समय उपभोक्ता बिजली कटौती के साथ ही ट्रिपिंग की समस्या भी झेल रहे हैं। रात के समय ट्रिपिंग की समस्या अधिक बढ़ गई है। ऐसे में उपभोक्ता कभी छत पर तो कभी कमरे में बार-बार चक्कर लगा रहे हैं। इस समय भीषण गर्मी पडऩे से तापमान 40 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। आसमान से बरस रही गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों के पास केवल कूलर, पंखे, एसी और ठंडे पेय पदार्थ ही सहारा है। इन सब उपकरणों के लिए बिजली की जरूरत पड़ती है, लेकिन इस समय बिजली ही सबसे अधिक धोखा दे रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

