रुड़की,23 मई (आरएनएस)। थाना प्रांगण में सीएलजी सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और संभ्रांत व्यक्तियों की बैठक में सभी से ईद-उल-जुहा शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। सीओ सुमित पांडेय और प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने कहा कि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो इसकी सूचना पुलिस को दें। साथ ही त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। इस अवसर पर यूनुस चेयरमैन, मुस्तफा, सलीम, फारुख, इसरार, नसीर परवेज, राशिद अली, सुनील बंसल आदि रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

