रुड़की,23 मई (आरएनएस)। खेत से चारा लेकर लौट रहे युवक को मारपीट कर घायल करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के माहेश्वरी दाबकी कलां गांव निवासी नीटू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नौ मई की सुबह उनका बेटा नोनू उर्फ रियांशु खेत से चारा लेकर वापस लौट रहा था। इसी बीच गांव के पंकज और अंकुश ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में बेटे का हाथ टूट गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

