सतना,23 मई (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को सतना प्रवास के दौरान चित्रकूट विकास प्राधिकरण के नव नियुक्त अध्यक्ष विजयपाल यादव के डालीबाबा चौक कामता टोला स्थित आवास पर पहुंचकर उनसे औपचारिक भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयपाल यादव की पूज्य माता स्व. मूर्ति देवी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्व. यादव का 20 मार्च 2026 को देहावसान हो गया था। मुख्यमंत्री ने उनके परिजन से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सतना सांसद गणेश सिंह, खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

