मुंगेली 24 मई (आरएनएस) खेत के बीचोंबीच चल रहे लाखों के जुआ फड़ पर मुंगेली पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि ताश के पत्तों के साथ जुआरियों की पूरी मंडली पुलिस के हत्थे चढ़ गई। “ऑपरेशन बाज” के तहत साइबर सेल और लोरमी पुलिस की संयुक्त टीम ने नवागांव वेंकट के खार में दबिश देकर 9 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया और मौके से नगदी, मोबाइल, मोटरसाइकिल समेत 3 लाख 39 हजार रुपये का सामान जब्त कर इलाके में हड़कंप मचा दिया। मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर अवैध जुआ और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में 23 मई 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग खेत में हार-जीत का दांव लगाकर काटपत्ती जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और डीएसपी हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में थाना लोरमी प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वैष्णव और साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सतेन्द्रपुरी गोस्वामी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस ने मनोज अहिरवार पिता जनक उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 25 लोरमी, लवसिंह राजपूत पिता स्वर्गीय दीपक सिंह राजपूत उम्र 35 वर्ष निवासी झाफल, हेमंत रात्रे पिता विमल चंद उम्र 26 वर्ष निवासी विचारपुर थाना लोरमी, अजय टंडन पिता शिवचरण उम्र 21 वर्ष निवासी विचारपुर थाना लोरमी, लक्ष्मीनारायण कश्यप पिता रामफल उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 15 लोरमी, मुकेश जायसवाल पिता दिनेश उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 05 लोरमी, सूरज सतनामी पिता तितरा उम्र 35 वर्ष निवासी लालपुर थाना लालपुर, मनीष लोधी पिता त्रिभुवन उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 16 लोरमी और बलराम निषाद पिता जोगीराम उम्र 32 वर्ष निवासी लालपुर थाना लालपुर को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपियों के कब्जे और फड़ से 36,500 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, 7 मोबाइल फोन और 6 मोटरसाइकिल जब्त की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर धारा 170 बीएनएसएस और 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। बहरहाल, मुंगेली पुलिस का साफ संदेश है कि जिले में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के लिए अब बच निकलना आसान नहीं होगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

