कोरबा, 25 मई (आरएनएस)। कोरबा में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में हार्डवेयर व्यापारी दीपक गोयल की मौत हो गई। हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के शहीद वीर नारायण चैक पर हुआ, जहां तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि दीपक गोयल पूजा के लिए फूल लेकर घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिर गए, जबकि उनकी बाइक पिकअप में फंसकर करीब 200 मीटर तक घसीटती चली गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया।
गंभीर रूप से घायल दीपक को पहले कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां दोपहर में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन को जब्त कर लिया है। फरार चालक की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

