0 सांकरा नाके पर फिर 07 किलो 724 ग्राम गांजा सहित 4.35 लाख रुपये की संपत्ति जप्त, अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
0 मोटरसाइकिल में गांजा परिवहन करते दिल्ली निवासी आरोपी को सांकरा फॉरेस्ट नाका में घेराबंदी कर दबोचा गया
धमतरी, 25 मई (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों, शराब, जुआ एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध सघन एवं निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर लगातार प्रभावी प्रहार किया जा रहा है।
विशेष रूप से बोरई, कुन्दई (जिला नबरंगपुर, ओडिशा) एवं विश्रामपुरी (जिला कोंडागांव) ट्राई-जंक्शन क्षेत्र में रणनीतिक रूप से चेक पोस्ट स्थापित कर चौकस निगरानी एवं सघन वाहन चेकिंग की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा स्वयं नाकों का निरीक्षण कर अधिकारी-कर्मचारियों को प्रत्येक संदिग्ध वाहन की सूक्ष्म जांच करने, तस्करी के नए तरीकों पर सतर्क रहने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने के स्पष्ट एवं कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसी सतत मॉनिटरिंग एवं प्रभावी पुलिसिंग का परिणाम है कि धमतरी पुलिस लगातार गांजा तस्करों पर बड़ी कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में दिनांक 24.05.2026 को थाना सिहावा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेण्डर क्रमांक क्रछ्व-20-क्चष्ठ-3334 में अवैध रूप से गांजा भरकर देवभोग-मेचका मार्ग से सांकरा होते हुए राजस्थान ले जाने वाला है। सूचना पर थाना सिहावा पुलिस द्वारा फॉरेस्ट नाका सांकरा में घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोंटू शर्मा पिता रामेश्वर शर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी मुंशीराम कॉलोनी, मुखर्जी नगर, उत्तर पश्चिम दिल्ली होना बताया। विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से स्काई ब्लू रंग के पि_ू बैग में रखे 02 पैकेट एवं एक प्लास्टिक पॉलिथीन से कुल 07 किलो 724 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। आरोपी गांजा परिवहन एवं बिक्री संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से-
07 किलो 724 ग्राम गांजा
मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेण्डर
एक मोबाइल फोन
नगदी रकम 2,000/- रुपये
जुमला कीमती लगभग 4,35,000/- रुपये जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सिहावा में अपराध क्रमांक 41/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
मोंटू शर्मा पिता रामेश्वर शर्मा, उम्र 40 वर्ष, निवासी मुंशीराम कॉलोनी, मुखर्जी नगर, उत्तर पश्चिम दिल्ली।
उल्लेखनीय पूर्व कार्यवाहियां:
लगभग 20 दिन पूर्व सिहावा पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सांकरा चेक पोस्ट पर कार्यवाही करते हुए ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे 127.09 किलोग्राम गांजा सहित वाहन, मोबाइल एवं नगदी सहित लगभग 72.71 लाख रुपये की संपत्ति जप्त की गई थी।
इसके बाद सांकरा चेक पोस्ट पर ही एक डस्टर वाहन से 54.970 किलोग्राम गांजा एवं वाहन सहित कुल 33.53 लाख रुपये की संपत्ति जप्त कर तस्करों के नेटवर्क पर बड़ी चोट पहुंचाई गई।
इसके अगले ही दिन वाहन क्रमांक रू॥ 30 ्र्रं 4746 की तलाशी के दौरान डिक्की में छिपाकर रखे गए 44 पैकेटों से 37.800 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 18.90 लाख रुपये थी।
हाल ही में कपड़े बेचने की आड़ में तीन मोटरसाइकिलों से गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया। आरोपियों द्वारा बच्चों के कपड़ों के बीच लोहे के एंगल से बने विशेष बॉक्स में गांजा छिपाकर परिवहन किया जा रहा था। उक्त कार्यवाही में 131 किलोग्राम गांजा, 03 मोटरसाइकिल, 03 मोबाइल एवं नगदी सहित कुल 69.61 लाख रुपये की संपत्ति जप्त की गई।
धमतरी पुलिस द्वारा लगातार की जा रही इन सख्त एवं रणनीतिक कार्यवाहियों से सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर प्रभावी दबाव बना हुआ है तथा अवैध मादक पदार्थों के परिवहन पर लगातार अंकुश लगाया जा रहा है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

