पखांजूर, 25 मई (आरएनएस)। कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में इंसान और पक्षी के बीच अनोखी दोस्ती लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पीवी-80 हरिदासपुर निवासी सूजन बनिक और उनके पालतू कबूतर ‘टोटोÓ की दोस्ती इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
सूजन जहां भी जाते हैं, टोटो उनके साथ उड़ता हुआ पहुंच जाता है। बाजार जाना हो, खेतों में काम करना हो या किसी अन्य स्थान पर जाना हो, यह कबूतर हमेशा उनके आसपास दिखाई देता है। उड़ान के दौरान थक जाने पर वह सूजन के कंधे या हाथ पर आकर बैठ जाता है।
सूजन बताते हैं कि उन्होंने बचपन से ही टोटो की देखभाल की है। लगातार साथ रहने और स्नेह के कारण दोनों के बीच गहरा लगाव बन गया है। सबसे खास बात यह है कि नाम पुकारते ही टोटो तुरंत उनके पास पहुंच जाता है।
स्थानीय लोग भी इस अनोखी दोस्ती को देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। कई लोग इसे इंसान और पशु-पक्षियों के बीच विश्वास और प्रेम का अनूठा उदाहरण बता रहे हैं।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

