रांची 25 मई (आरएनएस)। राजधानी रांची स्थित ख्याति – थे बुटीक की संस्थापक एवं सीईओ डॉ. ख्याति मुंजाल ने बुटीक की 12वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित विशेष सामाजिक पहल “फैशन फॉर थे कैसे” के तहत ‘चैरिटेबल चाम्र्सÓ पोस्टर का भव्य लॉन्च किया। यह पहल जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों के उत्थान को समर्पित है, जिसका उद्देश्य फैशन को समाजसेवा से जोड़ते हुए लोगों में सकारात्मक सोच और मदद की भावना को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह रहीं। उनकी प्रेरणादायक उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। उन्होंने समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर बुटीक ने अपनी 12वीं वर्षगांठ भी उत्साहपूर्वक मनाई। यह अवसर बुटीक की सफल यात्रा और ग्राहकों के विश्वास का प्रतीक बना। कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स और विशेष डिस्काउंट उपलब्ध कराए गए। साथ ही, हर खरीदारी पर फिक्स्ड रिटर्न गिफ्ट देकर आयोजन को और भी यादगार बनाया गया। कार्यक्रम में रुपम झा (पीआर कमिटी चेयरपर्सन), प्रभा सिंह (स्किल डेवलपमेंट चेयरपर्सन), निधि गुप्ता (ट्रेजरार) सहित नीलम, शीला शर्मा, प्रिया शर्मा, सरिता सिंह, खुशी कंकन, माला सिन्हा, प्रीति झा एवं अन्य कई सदस्य उपस्थित रहे।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि फैशन केवल पहनावे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक प्रभावशाली माध्यम भी बन सकता है। कार्यक्रम में यह संदेश प्रमुखता से दिया गया कि जब सुंदरता के साथ सेवा की भावना जुड़ती है, तब हर प्रयास प्रेरणा बन जाता है। आयोजन के दौरान बुटीक की नई सोच, आगामी योजनाओं और सामाजिक पहलों की जानकारी भी साझा की गई। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे फैशन और समाजसेवा को जोडऩे वाला प्रेरणादायक कदम बताया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

