रांची 25 मई (आरएनएस)। जेसीआई रांची युथ द्वारा फैशन फिएस्टा 2. 0 का भव्य आयोजन 26 एवं 27 मई को महाराजा अग्रसेन भवन में दो दिवसीय भव्य प्रदर्शनी एवं फैशन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेसीआई रांची युथ के अध्यक्ष मोनिका गोयनका, सचिव भावेश राठौर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर जय काबरा, ऋचा जालान,वेदिका सिंघानिया,संजीव कुमार,पूजा वैष्णवी, प्रोजेक्ट मैटर कुशा जलान,वीरेंद्र प्रसाद ने प्रेस वार्ता में संयुक्त रूप से कहा. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से रात 8:30 बजे तक आयोजित होगा. कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह 26 मई को सुबह 11:00 बजे किया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि डॉ महुआ माजी और विशिष्ट अतिथि के रूप में बसंत मित्तल होंगे.इस प्रदर्शनी में देश के अलग-अलग शहरों से आए 40 से अधिक स्टाल लगाए जाएंगे,जिनमें फैशन, लाइफस्टाइल,हैंडीक्राफ्ट,ज्वैलरी, होम डेकोर,फूड एवं अन्य आकर्षक उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी लगेगी. यह आयोजन विशेष रूप से महिला उद्यमियों एवं व्यवसायी महिलाओं को एक नया मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है. कार्यक्रम में बच्चों के मनोरंजन एवं रचनात्मक विकास के लिए 26 मई को मैजिक शो एवं 27 मई को ड्राइंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा.ड्राइंग प्रतियोगिता का पंजीकरण शुल्क ?100 निर्धारित किया गया है. फैशन फिएस्टा में एंट्री फीस भी रु 20 रखा गया है
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

