भोपाल 25 मई (आरएनएस)। कजलीखेड़ा इलाके में बालकनी से गिरने के कारण 63 साल के रवीन्द्र खरे की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, वे अपनी बेटी के पगफेरे की रस्म में शामिल होने भोपाल आए थे और दृष्टि सिटी कॉलोनी में अपने भाई के घर रुके थे।
देर रात बाथरूम समझकर उन्होंने गलती से बालकनी का दरवाजा खोल दिया और नीचे गिर गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

