बागेश्वर,25 मई(आरएनएस)। जिले में गंगा दशहरा पर्व धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। लोगों ने गंगा स्नान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना की तथा घरों और मंदिरों में दशहरा द्वार पत्र लगाए। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाने वाला गंगा दशहरा पर्व जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देता है। यह पर्व नदियों, तालाबों और प्राकृतिक जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने तथा गंगा की तरह निरंतर कर्मपथ पर आगे बढऩे की प्रेरणा देता है। मान्यता है कि राजा भगीरथ गंगा को धरती पर लाए थे, जिससे राजा सगर के पुत्रों का उद्धार हुआ। इस अवसर पर श्री नौला धारा भागीरथी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। धारे के आसपास सफाई कर चुने का छिड़काव किया गया तथा लोगों को जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।अभियान के दौरान कांडा सड़क चौड़ीकरण के साथ सड़क किनारे बांस और रिंगाल जैसे बहुउपयोगी पौधों के रोपण में सहयोग की अपील भी की गई। किशन सिंह मलड़ा ने क्षेत्रवासियों से पौधरोपण और उनके संरक्षण में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार, किशन राम, रमेश चंद्र, रमेश प्रकाश पर्वतीय, गोविंद मर्तोलिया, मुनीर खान, गणेश जोशी, अमित डसिला और देश दीपक सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

